14 साल की उम्र में फ़िल्मी सफर शुरू करने वाली एक्ट्रेस , फिल्मी परिवार से रखती थी ताल्लुक
14 साल की उम्र में फ़िल्मी सफर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस:
बॉलीवुड पर 40 साल तक राज करने वाली एक्ट्रेस नूतन का निधन 4 जून को हुआ था। नूतन ने महज 14 साल की उम्र में फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। नूतन बॉलीवुड का वह नगीना हैं जिसकी चमक से आज भी फिल्म जगत रोशन है। तो चलिए आज नूतन से संबंधित कुछ रोमांचक बातें जानते हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
नूतन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘हमारी बेटी’ फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म को नूतन की मां शोभना सामर्थ ने ही डायरेक्ट किया था।नूतन का ताल्लुक फिल्मी परिवार से रहा है। नूतन के माता-पिता डायरेक्टर थे जबकि बहन तनूजा एक्ट्रेस हैं।साल 1963 में रिलीज हुई ‘बंदिनी’ फिल्म में नूतन ने युवा कैदी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहया गया।
दिलीप कुमार के साथ पहली बार इस फिल्म में किया था काम
नूतन ने पहली बार दिलीप कुमार के साथ 1986 में ‘कर्मा’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह दिलीप कुमार की पत्नी बनी थीं। इसके साथ ही नूतन ने देव आनंद के साथ कई सारी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में ‘पेइंग गेस्ट’, ‘बारिश’, ‘मंजिल’ और‘तेरे घर के सामने’ शामिल हैं।
रजनीश बहल से की थी शादी
नूतन ने साल 1959 में रजनीश बहल से शादी की। इन दोनों के बेटे का नाम मोहनीश बहल है। मोहनीश बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम है। वह कई सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
उनके निधन के बाद रिलीज़ हुई उनकी ये दो फिल्मे
‘कानून अपना अपना’ फिल्म नूतन के सामने ही रिलीज हुई थी। जबकि उनकी दो फिल्में ‘नसीबवाला’ और ‘इंसानियत’ उनके निधन के बाद रिलीज हुई।नूतन ने कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। साल 1974 भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया। नूतन कैंसर से पीड़ित थीं उनका निधन साल 1991 में हुआ।