बॉलीवुड के लेजेंड अशोक कुमार से जुड़े 10 किस्से, एक्टर बनने की वजह से टूट गई थी शादी

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अशोक कुमार : 

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अशोक कुमार को भला कौन भूल सकता है। वह भले ही एक सदाबहार अभिनेता रहे हों लेकिन वे बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्हें हीरो बनने का मौका मिला था। यहां तक की लोग उन्हें दादा मुनि के नाम से बुलाते थे। लेकिन बचपन में अशोक का नाम कुमुद लाल गांगुली था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल कर अशोक कुमार रख लिया था। अशोक कुमार का कहना था, ‘उन दिनों कॉल गर्ल हीरोइनें बनती थीं और दलाल हीरो बनते थे ‘. यहां तक की जब अशोक कुमार के घर में ये पता चला कि वह एक्टर बन गए हैं, ये सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। यहां तक कि उनकी शादी भी टूट गई।

1.अशोक कुमार भी अपने पिता की तरह एक वकील बनना था। लेकिन वह बॉम्बे टॉकीज में साउंड इंजीनियर के तौर पर काम करने लगे थे और प्रोडक्शन के अन्य विभागों को भी देखते थे। उनकी पहली फिल्म ‘जीवन नैया’ (1936) में  एक्टिंग के साथ खुद ही गाना भी गाया था।

2. जब अशोक हीरो बने तो उनके घर खंडवा में कोहराम मच गया।  उनकी तय शादी तक टूट गई। पिता तुरंत ही नागपुर अपने कॉलेज के दोस्त रविशंकर शुक्ल से मिलने गए जो उस वक्त मुख्य मंत्री थे और उनसे बेटे को कोई नौकरी देने की बात कही। शुक्ल ने उन्हें दो नौकरियों के ऑफर लेटर दिए। वह लेटर लेकर बिमांशु राय के पास गए। लेकिन राय ने वह लेटर फाड़ दिया।

3.अशोक कुमार देश के पहले सुपर स्टार बन गए थे। आलम ये था कि घर से निकलते तो भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए खड़ी रहती थी। कभी-कभी पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ती थीं। यहां तक की बड़े घरानों की महिलाएं उन पर फिदा थीं।

4. अशोक कुमार की शादी शोभा देवी से हुई। जब वह उन्हें देखने गए तो 18 साल के थे और शोभा सिर्फ 8 साल की थीं। रिश्ता तय हो गया। उन्होंने शादी तब कि जब शोभा 15 साल की थीं और अशोक 25 के। 1943 में आई ज्ञान मुखर्जी की फिल्म ‘किस्मत’ में अशोक कुमार ने अपराधी का रोल किया था। ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी जिसने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। ये फिल्म 1 साल तक सिनेमाघरों में चली।

5.अशोक कुमार ने अपनी पत्नी से बेवफाई भी कि थी। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा, ‘शादी के 13 साल तक में  वफादार रहा। लेकिन मैंने शराब पीनी शुरू की। लड़कियों से मिलने लगा और अफेयर किए। यहां तक कि मेरा हीरोइन नलिनी जयवंत के साथ भी ढाई साल तक अफेयर रहा। अशोक किमार का करियर 60 साल लंबा चला। उन्होंने 300 फिल्मों में काम किया।

6.करियर के आखिरी 30 बरसों में अशोक कुमार अस्थमा से पीड़ित रहे। 10 दिसंबर 2001 को उनका हार्ट फेल होने से निधन हो गया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *